विद्वान संत हैं स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती-डा.रमेश पोखरियाल निशंक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सन्यास मार्ग कनखल स्थित श्री रामेश्वरानंद आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज का 53वां अवतरण दिवस संतों और भक्तों के सानिध्य में मनाया गया। संतों, अतिथीयों एवं भक्तों ने स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती को पगड़ी और फूलमाला पहनाकर तथा गुलाब के फूलों की वर्षा कर अवतरण दिवस की शुभकामनांएं दी। स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती विद्वान संत हैं। भक्तों का धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों का जीवन निर्मल जल के समान होता है और संतों के सानिध्य में ही भक्तों का कल्याण होता है। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने सभी संतों और अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन की रक्षा और मानव कल्याण में योगदान ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से आश्रम की सेवा परंपरा का विस्तार करते हुए अनेक प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। जिनका लाभ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों और जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज समाज का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करने में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। अनिल पुरी, नरेश शर्मा, विश्वास सक्सेना, डा.विशाल गर्ग, मनोज गौतम आदि ने फूलमाला पहनाकर सभी संतों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, मेयर किरण जैसल, पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा, महंत सूरजदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, पदम प्रसाद सुवेदी, अमित वालिया, उज्जवल पंडित आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal