सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में छाए डीएस पब्लिक स्कूल के होनहार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को घोषित सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में हर बार की तरह इस बार भी डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। घोषित हुए सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम को देखकर डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी विद्यार्थी उत्साह पूर्वक अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए विद्यालय पहुंचे । स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को उनका परीक्षा परिणाम बताने के लिए आज विद्यालय में विशेष व्यवस्था की गई। आज घोषित हुए सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान,‌ कॉमर्स तथा मानविकी वर्ग सहित तीनों संकायों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए एवं अलग-अलग विषयों में शीर्ष अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। घोषित परिणामों के अनुसार विद्यालय के होनहार छात्र *दिशांत शर्मा* ने इकोनॉमिक्स तथा बिजनेस स्टडी में 98, फिजिकल एजुकेशन में 95 तथा अंग्रेजी में 92 अंक प्राप्त करते हुए कुल 94.4% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की होनहार छात्रा *आयुषी चौधरी* ने अंग्रेजी में 98 , कंप्यूटर साइंस में 94 , फिजिकल एजुकेशन में 93 तथा केमिस्ट्री में 92 अंक प्राप्त करते हुए एवं कुल 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की होना छात्र सौम्या जयंत ने पेंटिंग में 98, पॉलिटिकल साइंस में 94 तथा हिस्ट्री में 92 अंक प्राप्त करते हुए एवं कुल 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय के एक और होनहार छात्र आदित्य आर्य ने फिजिकल एजुकेशन में 98 तथा अंग्रेजी में 96 एवं केमिस्ट्री में 91 अंक प्राप्त करते हुए कुल 91% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की एक और होनहार छात्रा प्रियांशी ने पेंटिंग में 96 तथा हिस्ट्री में 91 एवं अंग्रेजी में 93 अंक प्राप्त करके 90. 4% अंक प्राप्त करके अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इसके अतिरिक्त छात्र शौर्य प्रताप, कृतिका वर्मा, अवनी सिंह, अनंत जैन, एंजेल शर्मा, आर्यन धारीवाल, कृष मिठारिया, दिव्यांशी अटारिया, तरुण, तन्मय भगत ने भी अलग-अलग विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की होनहार छात्रा सानवी शर्मा ने हिंदी में 97 , शौर्य प्रताप ने बिजनेस स्टडीज तथा अकाउंट में 93 , कृतिका वर्मा ने पेंटिंग में 92, अदिति गोयल ने कंप्यूटर साइंस में 93 , अवनी सिंह ने पेंटिंग में 94, अनंत जैन ने फिजिकल एजुकेशन में 90 एंजेल शर्मा ने अंग्रेजी तथा फिजिकल एजुकेशन में 95 आर्यन धारीवाल ने फिजिकल एजुकेशन में 93, दिव्यांशी अटारिया ने पेंटिंग में 94 अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी सफलता की खुशियां साझा की तथा अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा की तथा विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम के साथ-साथ विद्यालय एवं अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। परीक्षा परिणाम को लेकर पूरे विद्यालय में खुशी की लहर रही।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal