समाधान समारोह के जरिए आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे लंबित मामले: सिमरन जीत कौर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने बुके देकर सम्मानित किया। प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, गंगाजली एवं रुद्राक्ष माला भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे समारोह सचिव महताब आलम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिरमनजीत कौर की उपलब्धियों से अगवत करया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरन जीत कौर ने कहा कि न्याय को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन गया। इस अभियान के तहत आपसी सुलह और समझौते के माध्यम से लंबित मामलों का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोर्ट में करीब 100 से 200 मामले लंबित रहते हैं। इनमें कई ऐसे मामले होते हैं, जिन्हें आपसी सहमति और संवाद के जरिए आसानी से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को त्वरित, सरल और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से की जा चुकी है, जिसकी परिणति 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के रूप में होगी। इस दौरान सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों को सुलह-समझौते के जरिए निपटाने का प्रयास किया जाएगा। सिमरन जीत कौर ने बताया कि विशेष लोक अदालत से पहले विभिन्न स्तरों पर पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। ये बैठकें राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा समिति स्थित मध्यस्थता केंद्रों में होंगी। बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों को समझौते के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि पक्षकार इन बैठकों में शारीरिक रूप से उपस्थित होने के साथ-साथ वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सर्वाेच्च न्यायालय की वेबसाइट पर एक गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे भरकर संबंधित पक्ष अपने मामले को समाधान समारोह 2026 में शामिल करा सकते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सुलह-समझौते से न केवल न्यायालयों का बोझ कम होगा, बल्कि लोगों को लंबे समय तक चलने वाले विवादों से भी राहत मिलेगी। इस दौरान बालकृष्ण शास्त्री, कुलभूषण शर्मा, डा.शिवा अग्रवाल, मनोज खन्ना, रजनीकांत शुक्ला, संदीप शर्मा, लव शर्मा, संदीप रावत, राहुल वर्मा, शैलेंद्र गोदियाल, शिवकुमार, शिवांग अग्रवाल, गुलशन नैयर, श्रवण झा, रूपेश वालिया, सुनील दत्त पांडे, निशा शर्मा, राजकुमार, हिमांशु द्विवेदी, आदेश त्यागी, प्रशांत शर्मा, अविक्षित रमन, रामचंद्र कनौजिया, रत्नमणी डोभाल, जोगेंद्र मावी, वैभव भाटिया, शैलेंद्र ठाकुर, महावीर नेगी, महेश पारीख, रामसिंह सैनी, प्रतिभा वर्मा, पुलकित शुक्ला, सुमित यशकल्याण, हरीश, राजकुमार पाल, एडवोकेट रमन सैनी आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal