लोकतंत्र बचाने को हर संघर्ष को सपा कार्यकर्ता रहे अलर्ट: ज़िया चौधरी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर खतौली विधानसभा के समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन महासचिव सोमपाल सिंह कोरी द्वारा किया गया। मीटिंग में पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रत्येक चुनावों में चुनाव आयोग के पक्षपाती संरक्षण में सत्ता का दुरुपयोग कर खुली बेईमानी से चुनाव जीतकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति के अनुसार संघर्ष को तैयार रहना होगा। उन्होंने हर सैक्टर पर लोकतंत्र की मजबूती व समाजवादी पार्टी की चुनाव में जीत के लिए सघन निगरानी हेतु सपा पर्यवेक्षक की तैनाती का ऐलान किया।
मीटिंग को समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, खतौली विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा व नगर अध्यक्ष हाजी वसीम सिद्दीकी ने संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पीडीए समाज के कार्यकर्ता मजबूती से हर बूथ पर लोकतंत्र बचाने के संघर्ष को एकजुट होकर तैयार है। मीटिंग को सपा महासचिव सोमपाल सिंह कोरी, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, उपाध्यक्ष गोल्डी अहलावत, रविकांत त्यागी, पंकज सैनी, यशपाल सिंह, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा फिरोज अंसारी,पूर्व नगर अध्यक्ष काजी इरफान, अभिषेक गोयल,जावेद सोल्जर,बालमुकुंद ग्रेड,टीटू वालिया,हरिओम सेनी,हाजी इकबाल,अरशद मलिक,गजेंद्र प्रधान,तन्नू कुरैशी,शेखर गुर्जर,ताजुद्दीन सैयद,दानिश काजी आदि ने संबोधित किया।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal