मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा संचालित बलोउपासना केंद्र अखंड आनंद आश्रम गंग नहर खतौली पर मंगलवार को 1 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव मनाया। कार्यक्रम में बजरंगबली को चोला अर्पण करने के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सूक्ष्म जलपान व प्रसाद वितरण किया गया। आज का चोला विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता द्वारा किया गया।
सुंदरकांड का पाठ अंकुर तायल, अजय भार्गव, विजय शंकर गोयल, सचिन अग्रवाल, कन्हैया लाल गोयल, किशोर गोयल, जयप्रकाश, सुरेंद्र, नवीन गुप्ता, राजेंद्र जैन, आतिश गुप्ता, चिराग सिंघल, अनिल सैनी, अनिल राणा, अशोक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कैलाश चंद अग्रवाल, सतीश गुप्ता, अमित अग्रवाल, विपिन कंसल, आशीष कंसल, भूपेंद्र जोशी, रितेश गुप्ता, प्रवीण चराया, आशीष रावल, तेजेंद्र भाटिया, कमल मित्तल, राकेश गुप्ता, प्रभात, मनीष शर्मा, रविंद्र जैन, अनिल राठी, गौरी शंकर गौरी, सुनील शर्मा, वसंत गौतम, कीमती लाल, विजय अग्रवाल, हेमंत शर्मा, राकेश, विनोद अग्रवाल, नितिन तायल, नितिन गोयल, दिनेश चंद आदि काफी संख्या में महिला शक्ति की भागीदारी रही। अंत में माउंट कैलाश वैदिक ज्ञान गुरुकुल के प्रधानाचार्य डॉ करण भारद्वाज ने कार्यक्रम को संबोधित किया और गुरु के अध्यापक राज देवरिया ने सुंदरकांड में ढोलक बजाकर वह गुरुकुल के विद्यार्थियों ने सुंदर कांड का पाठ कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित






