सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश लेकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस एवं नर्सिंग शपथ ग्रहण समारोह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर सदर ब्लॉक कूकड़ा में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देशन एवं CMO डॉ. सुनील तेवतिया के मार्गदर्शन में, प्रधानाचार्या सरिता शीतवाल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नोडल अधिकारी राघवेंद्र सिंह एवं डॉ. राजीव कुमार सदस्य (बाल कल्याण समिति एवं स्थानीय समिति) उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नर्सिंग सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं तथा उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस-2026 की थीम “Our Nurses. Our Future. Empowered Nurses Save Lives” पर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर छात्राओं हेतु नर्सिंग शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने सेवा, करुणा एवं मानवता के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। छात्राओं ने गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नर्सिंग पेशे के महत्व को दर्शाया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 09 ट्रेनीज को उपहार भेंट कर एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। संस्थान के शिक्षक सोनी शीतवाल, मोनिका सिंह एवं मोहित कुमार कार्यक्रम में शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal