कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ज्वालापुर कोतवाली के सामने प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। किशोरी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया और सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि महिलाओं और बेटीयों के प्रति आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हरिद्वार में किशोरी की मौत शर्मसार करने वाली घटना है। इस मामले में लापरवाही और ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्यवाही की जाए। दोषियों के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकद्मा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने कहा कि पीड़ित परिवार के प्रति पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा। यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो उसकी जान बच सकती थी। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। लता जोशी, संजय सैनी, विकास चंद्रा ने कहा कि बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध चिंताजनक हैं। पुलिस को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। हरिद्वार की नाबालिगा के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलायी जाए। एडवोकेट फुरकान अली, एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच को तेजी से पूरा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए। जिससे कोई इस तरह का अपराध करने की सोच भी ना सके। प्रदर्शन करने वालों में मंजू गोस्वामी, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत, रकित वालिया, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, सुभद्रा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, डा.मेहरबान खान, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, युवा नेता सागर बेनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर सिंह मनवाल, कैलाश प्रधान, अक्षत सैनी, आशु भारद्वाज, राजू चित्कारा, धर्मराज सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मृतक किशोरी के परिजन भी शामिल रहे।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal