हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों से कुंभ मेले के दौरान यातायात प्रबंधन तथा वाहन पार्किंग के सबंध में विस्तार से जानकारी ली और स्थानीय लोगों से प्राप्त सुझाव को शामिल कर सुदृढ़ यातायात कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही शंकराचार्य चौक तथा बाल्मीकि चौक का निरीक्षण कर अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के मार्ग पर आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए भी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी यातायात एवं क्राईम निशा यादव, सीओ यातायात बिपेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक हितेश कुमार मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






