हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा और संस्कार को समर्पित वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन द्वारा रविवार को कनखल आर्यनगर रोड स्थित पतंजलि योगधाम आश्रम में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘शिक्षा दान-महादान’ एवं ‘मातृशक्ति को नमन’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 33 जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों के साथ मदर डे भी मनाया गया। बच्चों ने फाउंडेशन की माताओं के साथ केक काटकर आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, किताबें व अन्य शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। फाउंडेशन की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने कहा कि एक शिक्षित बच्चा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है और संस्था का उद्देश्य आर्थिक तंगी को बच्चों की शिक्षा में बाधा नहीं बनने देना है। उन्होंने कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम् केवल नारा नहीं, बल्कि हमारा संकल्प है।”
संस्था की उपाध्यक्ष प्रीति आहूजा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार देना भी समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि “पढ़ेगा भारत, तभी तो बढ़ेगा भारत।” कार्यक्रम में निधि अग्रवाल, विनीता सिकोरिया, सोनिया अरोड़ा, संगीता, निधि चावला, रुचि तनेजा, रुचि अरोड़ा और सोनिया भाटिया सहित अन्य महिला सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में आश्रम प्रबंधन एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।






