पश्चिम बंगाल में ममता सरकार द्वारा हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहार रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबन्ध लगाने से भी हिन्दू जनता नाराज थी – अशोक बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चैयरमैन अशोक बलियान ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की हार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस (विशेषकर हावड़ा में) 2024 और 2025 में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही निकले थे। उस समय भाजपा और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि ममता सरकार की नीतियां “तुष्टीकरण” (appeasement) से प्रेरित हैं। उनका तर्क था कि सरकार “संवेदनशील इलाकों” के नाम पर हिंदू त्योहारों पर पाबंदियां लगाती है, जबकि अन्य समुदायों के आयोजनों के लिए ऐसी शर्तें नहीं रखी जातीं। कांग्रेस भी देश में इसी “तुष्टीकरण” की नीति पर चल रही है।
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी अप्रैल 2026 में बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक बयान में रामनवमी के ऐतिहासिक संदर्भ पर सवाल उठा हुए तर्क दिया था कि उन्होंने बंगाल का काफी साहित्य और इतिहास पढ़ा है, लेकिन वहां रामनवमी को एक मुख्य त्योहार के रूप में मनाए जाने का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं मिलता। उसका कहने का अर्थ था कि यह त्योहार बीजेपी ने शुरू किया है। बीजेपी नेताओं ने इस बयान को ‘हिंदू विरोधी’ और ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ की राजनीति करार दिया। ऐतिहासिक संदर्भ इस दावे के विपरीत बंगाल में रामनवमी की प्राचीनता सिद्ध करते हैं।
Bengal: An Account of the Country from the Earliest Times by Shoshee Chunder Dutt 1874 के पृष्ठ 187 के अनुसार बंगाल के मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा, होली हैं। इनके अलावा लक्ष्मी, काली, जगद्धात्री, कार्तिक और सरस्वती की पूजाएँ, दीवाली, दशहरा और जन्माष्टमी कई अन्य त्योहार भी हैं और साथ ही शिवरात्रि और रामनवमी भी मनाई जाती हैं।
The Ramayana of Valmeeki by C. R. Sreenivasa Ayyangar 1910 के पृष्ठ 358 के अनुसार तत्कालीन बंगाल के दरभंगा ज़िले (बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा) के एक गाँव में रामनवमी के दौरान धार्मिक सभाएँ आयोजित की जाती थीं। इस मेले में लगभग 10,000 लोग शामिल होते थे और उस गाँव में पाँच मंदिर थे, जिनमें राम और सीता की प्रतिमाएँ स्थापित थीं।
A Handbook for Travellers in India and Ceylon including the Provinces of Bengal by John Murray 1892 के पृष्ठ 43 के अनुसार रामनवमी चैत्र मास की नौवीं तिथि को मनाई जाती है। यह भगवान रामचंद्र के सम्मान में मनाई जाती है, जिनका जन्म इसी दिन अयोध्या में हुआ था। इस अवसर पर राम की एक छोटी प्रतिमा को पालने में रखकर उसकी पूजा की जाती है और ‘गुलाल’ नामक लाल रंग का पाउडर उड़ाया जाता है।
The Calcutta Review, Vol. 106: January 1898 by Furrell James 1898 के पृष्ठ 16-17 के अनुसार सन 1837 में बरेली में रामनवमी और मुहर्रम के दौरान दोनों समुदायों में तनाव बढ़ गया था। प्रशासन ने शांति के लिए सेना तैनात की थी, लेकिन सेना हटने के बाद मुस्लिम समुदाय ने हिन्दुओं के ऊपर हमला कर दिया था और शहर में हिंसा भड़क उठी थी। झड़प में कई लोग हताहत हुए थे। इस घटना में शहर के मुस्लिम कोतवाल व् नजीर पर हमलावरों का साथ देने के आरोप लगे थे।
देश के प्रबुद्धजनों द्वारा ममता सरकार के इस तरह के निर्णयों व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के इस बयान को ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ के रूप में देखा गया था। आलोचकों का तर्क था कि ये नेता इतिहास को नकार कर वह एक विशिष्ट वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहे थे और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा रहे थे।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal