मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुदेव गीता मनीषी महामंडलेश्वर श्री ज्ञानानंद जी महाराज के अवतरण दिवस के संबंध में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान के ऑफिस पर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया। जीओ गीता युवा चेतना के कार्यक्रम संयोजक महंत पंडित मनसुख शर्मा एवं जीओ गीता महिला मंडल की संयोजिका कल्पना चौहान ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव जी के अवतरण दिवस पर जीओ गीता युवा चेतना एवं जीओ गीता महिला मंडल, मुजफ्फरनगर द्वारा पाँच दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन मुजफ्फरनगर में किया जा रहा। है। जिसमे प्रथम दिवस पर शिवचौक पर महा आरती एवं भोजन प्रसाद वितरण, द्वितीय दिवस पर तुलसी जी के पौधे एवं लड्डू वितरण से घर घर जाकर बधाई एवं निमंत्रण देना, तृतीय दिवस पर गौ सेवा, चतुर्थ दिवस पर रक्त दान शिविर एवम पंचम दिवस पर राधा जागरण,करनाल के लिए निःशुल्क बस सेवा सम्मिलित है।
केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान, जीओ गीता युवा चेतना से कार्यक्रम संयोजक महंत पंडित मनसुख शर्मा, कार्यक्रम सहसंयोजक विनय शर्मा, संयोजक सुनील शर्मा,सह संयोजक दिवाकर सोलंकी, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, सह संयोजक दिव्य प्रताप राणा, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा एवं जीओ गीता महिला मंडल से संयोजिका कल्पना चौहान, सहसंयोजिका मुस्कान शर्मा, मीडिया प्रभारी उमा शर्मा एवं अन्य ने अपनी सहभागिता दिखाई।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






