डीएस पब्लिक स्कूल ने मदर्स डे पर किया मातृशक्ति को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मातृशक्ति को नमन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने लघु नाटिकाओं , गीत, कविता, भाषण एवं मां को समर्पित गीतों पर
प्रस्तुति देकर मां के लिए अपने प्यार एवं भावनाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आज आयोजित कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति को मदर्स डे की बधाई देते हुए एवं जीवन में मां की भूमिका तथा मां के प्यार तथा त्याग एवं बलिदान का वर्णन करते हुए कहा कि हम जीवन भर मां के ऋण से मुक्त नहीं हो सकते।

्कार्यक्रम में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने उपस्थित मातृशक्ति को मदर्स डे की बधाई देते हुए जीवन में मां के महत्व तथा ममत्व का बखान किया। कार्यक्रम का आरंभ कक्षा नर्सरी एवं एल के जी के बच्चों द्वारा मां के प्यार के लिए समर्पित बहुत ही प्यारे गीत तू कितनी प्यारी है प्यारी प्यारी है ओ मां पर बहुत ही भावुक प्रस्तुति देकर किया गया। इसके उपरांत कक्षा यूकेजी के बच्चों ने पास बुलाती है लोरी सुनाती है गीत पर प्रस्तुति देकर मां के प्रति अपने प्यार एवं भावनाओं का प्रदर्शन किया। रंग बिरंगी फैंसी ड्रेस में सजकर मां के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन करते बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके उपरांत आराध्या चौधरी, नीलांशी शर्मा, नायरा, शिवन्या, दिव्यांशी, ग्रेसी, इशिका, वर्तिका, पीहू ,आराध्या सोनकर, नव्या, अन्नया, वैष्णवी, खुशी एवं नव्या की टीम ने लघु नाटिकाओं द्वारा जीवन में मां के महत्व को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं की छात्रा शताक्षी शर्मा ने बहुत ही सुंदर काव्य पाठ द्वारा तथा नव्या ने भाषण द्वारा मातृशक्ति को नमन करते हुए मां के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। इस बीच कार्यक्रम में उपस्थित मदर्स के लिए कुछ मनोरंजन खेल भी आयोजित किए गए जिनमें सभी ने उत्साह पूर्वक आनंद लेते हुए भाग लिया। सभी विजेताओं को स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा तथा एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने भी उपस्थित मातृशक्ति को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में मां के प्यार एवं मां की महिमा का वर्णन किया। आज आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति के रूप में उपस्थित प्रीति, सोनिया, वैशाली, प्रियंका, अजंता, संगीता, दीपमाला तथा रीना, नेहा एवं पूनम, राखी, अंजलि, मोनिका, शीतल, आरती, शीला, आकांक्षा, रचना एवं अनिता आदि ने भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित एवं शिवानी वत्स ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal