“शारदेन स्कूल में किया गया “माताओ का अभिनंदन”

Share :

लबों पे उसके कभी बददुआ नहीं होती।
बस एक मां ही है जो मुझसे खफा नहीं होती”।।
माँ, तेरी हँसी से सुबह होती है,
तेरी लोरी से मेरी रात सोती है।
गिर जाऊँ तो तू ही थाम लेती है,
हर मुश्किल में तू ही काम आती है।।
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल के चिल्ड्रन वर्ल्ड की ओर से मातृ दिवस उल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया। मातृ दिवस मातृत्व के लिए खास तौर से सम्मान देने के लिए आरंभ किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रणता ऐश्वर्या I.A.S. (एमडीए वाइस चेयरपर्सन), यशिका चौहान धर्मपत्नी चंदन चौहान (सांसद) तथा दीप्ति आनंद उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक तथा पुष्पगुच्छ भेंट करके किया गया। बच्चों ने मन को प्रभावित करने वाले अनेक कार्यक्रम किए। शारदेन विद्यालय में मदर्स डे के अवसर पर सभी माताओं का अभिनंदन गुलाब पुष्प भेंट कर किया गया। स्कूल के छात्राओं द्वारा “माई मॉम” गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई, शारदेन किड्स के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया, कक्षा एक के छात्रों ने “हैप्पी मदर्स डे” पर नृत्य करके सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। फर्स्ट और सेकंड क्लास के छात्रों ने “मेरी दुनिया” गीत पर नृत्य करके सबको अपनी ओर लुभाया। क्लास यूकेजी के छात्रों द्वारा “यू माइट हैव मॉम” सॉन्ग पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6,एवं 8 के छात्रों द्वारा भी लुका चुप्पी गीत पर तथा शारदेन किड्स के नन्हे मुन्ने बच्चों ने “आई लव माय मम्मी” सॉन्ग पर बहुत सुंदर प्रस्तुति कर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। कक्षा 3 के छात्रों द्वारा जनम जनम गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया और कक्षा 5 के छात्रों ने थैंक यू मम्मी गीत पर नृत्य करके सभी माताओं को भावविभोर कर दिया।

संपूर्ण कार्यक्रम ने सभी अभिभावकों को अपनी ओर आकर्षित किया। यह कार्यक्रम देखकर सभी मां की आंखें वात्सल्य से अश्रुपूरित हो गई। नन्हे मुन्ने बच्चों की माताओं के द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ (प्रोफेशनल मॉम) रैंप वॉक, कुछ माताओ के द्वारा (सोशल इश्यूज) पर रैंप वॉक और कुछ माताओ के द्वारा (आइडियल मॉम) विषय पर रैंप वॉक किया गया, जिनको सभी अभिभावकों के द्वारा सराहा गया। बच्चों और माताओ के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया गया। इस कार्यक्रम में कनिका आनंद, भावना त्यागी, पारुल शर्मा, आंचल अग्रवाल, स्वाति त्यागी, निशा, वैशाली, शीतल, प्राची वर्मा, जूली, मरियम दिलशाद, आकांक्षा सिंह, नबीहा, मोनी रानी, मनीषी, नीतू, अनु गुघेजा, सुमेधा हुरिया इत्यादि ने रैंप वॉक एवं फैमिली राउंड में बच्चों के साथ अपनी भागीदारी निभाई। बच्चे अपनी माताओं के साथ काफी उत्साहित दिखाई दिए। प्रधानाचार्या धारा रतन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए, मां को बच्चे का प्रथम गुरु बताया, मां एक छोटा सा शब्द जो अपने भीतर पूरी दुनिया की ममता, शिक्षा, प्रेरणा, त्याग आदि को समेटे होती है। यशिका चौहान ने भी मात्र दिवस पर माताओं के जज्बे को सलाम किया और उनकी प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि प्रणता ऐश्वर्या ने सभी माताओ को समझाया कि उन्हें अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए और उनके खान-पान का मूल रूप से ध्यान रख कर ,पौष्टिक भोजन खिलाना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक डायरेक्टर विश्व रतन ने मां को मातृत्व की गरिमा से मंडित गृह की व्यवस्थापिका आदि गुणों से गौरवान्वित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शारदेन स्कूल के सभी अध्यापकों ने सहयोग दिया। मंच संचालन कक्षा 10 के छात्र प्रज्ञान चहल व आरोही चौधरी द्वारा किया गया।

जिला सहकारी बैंक की सराहनीय पहल-उत्कृष्ट कार्यो के लिये सम्मान समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों से गदगद जिला सहकारी बैंक लि0 मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध कमेटी ने बैंक चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह की अगुवाई मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओ के प्रबन्धको व समस्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। शनिवार बैंक मुख्यालय कोर्ट रोड पर आयोजित समारोह मे निक्षेप संचय, कासा अनुपात, विविधीकरण तथा

डीएस पब्लिक स्कूल ने मदर्स डे पर किया मातृशक्ति को नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मातृशक्ति को नमन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने लघु नाटिकाओं , गीत, कविता, भाषण एवं मां को समर्पित गीतों पर प्रस्तुति देकर मां के लिए अपने प्यार एवं भावनाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम

एसडी कॉलेज में याद किए गए महाराणा प्रताप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के मां सरस्वती सभागार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के

प्रदेश में बढ़ रहा महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण-महंत शिवम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शिवम गिरी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक रवि बहादुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

मुरारी बापू ने दिया टीम समर्पित युवा को देश में समाज सेवा में लगे रहने का आशीर्वाद

शुक्रताल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने समर्पित युवा परिवार को देश व समाज में हित के कार्यों में लगे रहने का आशीर्वाद दिया , ज्ञात हो इन दिनों विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू शुकतीर्थ शुक्रताल में श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का रसपान करवा रहे हैं मुजफ्फरनगर में रक्तदान एवं नेत्रदान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal