बिना अनुमति हरा-भरा पेड़ काटने पर सभासद प्रियांक कुमार ने वन विभाग से की कार्रवाई की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित वार्ड संख्या 16 द्वारकापुरी में नाला निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति हरा-भरा पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर वार्ड के सभासद ने वन विभाग को शिकायत पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सभासद द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 1 मई 2026 को नाला निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने बिना किसी सरकारी अनुमति के एक हरे-भरे पेड़ को कटवा दिया। आरोप है कि यह कार्य पर्यावरण संरक्षण नियमों के विपरीत है तथा क्षेत्र की हरियाली को नुकसान पहुंचाने वाला है।

सभासद प्रियांक कुमार ने वन अधिकारी से मामले की तत्काल जांच कराने, दोषी ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा आसपास के अन्य पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। शिकायत के साथ पेड़ काटने की फोटो भी साक्ष्य के रूप में संलग्न की गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों ने भी प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में बिना अनुमति पेड़ काटने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

प्रदेश में बढ़ रहा महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण-महंत शिवम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शिवम गिरी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक रवि बहादुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

मुरारी बापू ने दिया टीम समर्पित युवा को देश में समाज सेवा में लगे रहने का आशीर्वाद

शुक्रताल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने समर्पित युवा परिवार को देश व समाज में हित के कार्यों में लगे रहने का आशीर्वाद दिया , ज्ञात हो इन दिनों विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू शुकतीर्थ शुक्रताल में श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का रसपान करवा रहे हैं मुजफ्फरनगर में रक्तदान एवं नेत्रदान के

“मानवता में एकता/मानवता को जीवित रखना” की थीम के साथ मनाया गया “विश्व रेड क्रॉस दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद मुज़फ्फरनगर के अध्यक्ष/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में विश्व रेडक्रॉस दिवस “मानवता में एकता” की थीम के साथ मनाया गया। सर जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन का संस्थापक माना जाता

गौतम पालीवाल पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी करण जोशी की जमानत खारिज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगभग एक माह पहले 6 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 10 बजे भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में खेल रहे युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी करण जोशी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम पालीवाल पुत्र घनश्याम पालीवाल

भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवा केंद्र प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संबद्ध सेवा केन्द्रों का एक प्राक्षिक्षण वर्ग बागपत, लक्ष्मीनगर, शामली जिलों का मालवीय भवन संघ कार्यालय में संपन्न हुआ। भारत सेवा ट्रस्ट विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, और कौशल विकास प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है, जो मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में युवाओं, महिलाओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal