मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु विशेष बजट वृद्धि की मांग

Share :

लखनऊ (रिपोर्टर)। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जनपद में तीव्र गति से हो रहे शहरी एवं औद्योगिक विस्तार को देखते हुए आधारभूत संरचनाओं का उच्चस्तरीय विकास अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने ऊर्जा मंत्री के समक्ष शहर में सड़कों के चौड़ीकरण, नवीन सड़कों के निर्माण, जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने, विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने हेतु अंडरग्राउंड विद्युत लाइनों के विस्तार, आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के शहरों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा मुज़फ्फरनगर को भी विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इस अवसर पर उन्होंने आई.टी.आई. के समीप निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को औपचारिक निमंत्रण भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह विद्युत उपकेंद्र जनपद की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक के अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं के हित में स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पोस्ट-पेड प्रणाली लागू करने के औपचारिक आदेश जारी किए जाने पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने वाला ऐतिहासिक एवं जनहितकारी कदम है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं भरोसेमंद व्यवस्था का लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था कि सभी स्मार्ट प्री-पेड मीटर अब पोस्ट-पेड मीटर की भांति कार्य करेंगे। इस निर्णय से आम नागरिकों, व्यापारियों एवं घरेलू उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं एवं आशंकाओं का समाधान हुआ है तथा विद्युत व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को पुनः आश्वस्त करते हुए कहा कि बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु शीघ्र ही विभिन्न क्षेत्रों में विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मुज़फ्फरनगर के विकास एवं विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन एवं पारदर्शिता के संकल्प के साथ जनता की सुविधाओं एवं समस्याओं के समाधान हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवा केंद्र प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संबद्ध सेवा केन्द्रों का एक प्राक्षिक्षण वर्ग बागपत, लक्ष्मीनगर, शामली जिलों का मालवीय भवन संघ कार्यालय में संपन्न हुआ। भारत सेवा ट्रस्ट विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, और कौशल विकास प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है, जो मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में युवाओं, महिलाओं

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैला रही तीन मेटल फैक्ट्रियां सील, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कई दिनों से सुस्ता रही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर इकाई ने शुक्रवार को एक बार फिर मैदान में उतरकर पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को शुरू की गई इस कार्रवाई के तहत विभागीय अधिकारियों ने मेरठ रोड स्थित सूजडू चुंगी क्षेत्र में

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मुजफ्फरनगर में रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में जिला अस्पताल स्थित रेडक्रॉस भवन में मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के चित्र

11 मई को मुजफ्फरनगर आ रहे हैं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उपसभापति राज्यसभा डॉ. दिनेश शर्मा से प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं मुज़फ्फरनगर नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर मुज़फ्फरनगर में आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अखंड रामायण पाठ’ हेतु सादर आमंत्रण प्रदान किया। यह पावन आयोजन संत

खतौली चेयरमैन और ईओ पर चुनावी रंजिश में उत्पीड़न का आरोप, कांग्रेस नेता पहुंचे डीएम दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खतौली के कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करते हुए नगर पालिका परिषद खतौली के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर उत्पीड़न, धमकी दिलाने और राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई कराने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने आरोप लगाया कि खतौली नगरपालिका के अधिकारी और अध्यक्ष

नवीन मंडी स्थल में हुए अग्निकांड पर व्यापारी नेता संजय मित्तल ने रोष प्रकट किया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी स्थल मे शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड को लेकर दी गुड़ खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल ने भारी रोष प्रकट किया और विद्युत विभाग से मांग की कि शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड की वजह से व्यापारी का करोड़ों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal