वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने मेलाधिकारी से की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मेलाधिकारी से भेंटकर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। अशोक शर्मा ने बताया कि मेलाधिकारी से कनखल में जाम की समस्या के समाधान के लिए हनुमान गढ़ी पुलिया का विस्तार, दक्षदीप से कनखल शमशान घाट आवागमन को सुलभ बनाने के लिए पुल निर्माण, गंगा में गंदगी जाने से रोकने के लिए ज्वालापुर में कटहरा बाजार से मौहल्ला कस्साबान तक अंडरग्राउंड नाले का निर्माण व मौहल्ला कड़च्छ अधूरे पड़े नाला निर्माण कार्य को पूरा करने की मंाग की गयी है। अशोक शर्मा ने कहा कि मेलाधिकारी से पहले भी समस्याओं के निस्तारण की मांग की जा चुकी है। यदि अब भी जनहित हसे जुड़े कार्यो की अनदेखी की गयी तो धरना प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान पार्षद सुनील कुमार, पुनीत सिंह, जेपी सिंह, सतपाल दास, सतेंदर शर्मा, राजकुमार ठाकुर, मेहरबान खान आदि शामिल रहे।

खतौली चेयरमैन और ईओ पर चुनावी रंजिश में उत्पीड़न का आरोप, कांग्रेस नेता पहुंचे डीएम दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खतौली के कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करते हुए नगर पालिका परिषद खतौली के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर उत्पीड़न, धमकी दिलाने और राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई कराने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने आरोप लगाया कि खतौली नगरपालिका के अधिकारी और अध्यक्ष

नवीन मंडी स्थल में हुए अग्निकांड पर व्यापारी नेता संजय मित्तल ने रोष प्रकट किया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी स्थल मे शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड को लेकर दी गुड़ खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल ने भारी रोष प्रकट किया और विद्युत विभाग से मांग की कि शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड की वजह से व्यापारी का करोड़ों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया पुतला दहन, महिला अपराधों पर जताया रोष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में देरी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष

श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में हुआ, स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार ज्वालापुर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने अपने गुरु महामंडलेश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में उनके नाम पर स्वामी सत्यदेव संस्कृत वेद विद्यालय का शुभारंभ कराया। इस विद्यालय में कक्षा

निजी विद्यालयों में बच्चों के शोषण का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निजी विद्यालयों में बच्चों के साथ शोषण का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में जगजीतपुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैश खुराना और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि पिछले महीने एक निजी विद्यालय में छोटी बच्ची के साथ शिक्षक

यूथ कांग्रेस ने की चंपावत सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को फांसी देने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में हुई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर रोष जताते हुए चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि राज्य में महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित नहीं है। चंपावत में नाबालिक के साथ बर्बरता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई