मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने मंडी समिति में डिप्टी डायरेक्टर सहारनपुर देवेंद्र वर्मा, डीडीसी नितिन शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार चंदेल, पूर्व सचिव कुलदीप सिंह एवं निर्माण विभाग के जेई से घटना स्थल व मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की तथा नवीन मंडी की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान मंडी में आग लगने से प्रभावित दुकान एवं उसके आसपास क्षतिग्रस्त दुकानों का जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग रखी गई। साथ ही तिकोनी मंडी में शेष रह रहे फड़ों, मंडी की टूटी एवं अधूरी सड़कों के छोटे-छोटे हिस्सों के निर्माण, प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी गई।
अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा तथा आवश्यक निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किए जाएंगे।
इस अवसर पर संजय मिश्रा एवं मनीष चौधरी ने भी अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






