देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद हरिद्वार में घटा कारोबार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद भी हरिद्वार में यात्रीयों की संख्या में भारी गिरावट के चलते व्यापारी चिंतित हैं। व्यापारी इसका कारण देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे को मान रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि खाड़ी युद्ध के कारण रसोई गैस की किल्लत के चलते कारोबार पहले से ही प्रभावित है। अब देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद हरिद्वार में कारोबार चालीस फीसदी तक घट गया है। दिल्ली, नोएडा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आने वाले यात्री एक्सप्रेसवे से सीधे देहरादून पहुंच रहे हैं। जिससे हरिद्वार में यात्रियों की संख्या काफी घट गयी है। तमाम होटल खाली पड़े हैं। चारधाम यात्रा की बुकिंग भी घट गयी है। जिससे भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट, ढाबों का काम भी प्रभावित हुआ है। मंदी का सामना कर रहे व्यापारियों ने सरकार से टैक्स में छूट देने की मांग की है।

हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है। देश विदेश से आने वाले यात्री हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान और मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ही चारधाम यात्रा की शुरूआत करते हैं। लेकिन इस साल यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। बजट होटल एसोसिएशन बजट के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि होटलों में बुकिंग कम है। अधिकांश होटल खाली पड़े है। होटल के खर्च भी पूरे नहीं हो रहे है। उन्होने कहा कि सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए। यात्रीयों की संख्या घटने का प्रभाव हरिद्वार से गुजरने वाले हाईवे पर संचालित ढाबों पर भी पड़ा है। ढाबा संचालक कमल खड़का का कहना है कि देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे बनने से यात्रियों की संख्या बहुत घट गयी है। वीकेंड को छोड़कर बाकी दिनों में मंदी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की कमी के चलते ट्रैवल कारोबार भी घट गया है। अप्रैल माह में ट्रैवल कारोबारियों को एडवांस बुकिंग नहीं मिली है। ट्रैवल कारोबारियों से यात्री मई के बाद की बुकिंग के लिए इंक्वायरी कर रहे हैं। ट्रैवल कारोबारियों का कहना है कि खाड़ी युद्ध की वजह से गैस के दाम बढ़ने और गैस की किल्लत से यात्री असमंजस में है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की अफवाहों का असर पर भी कारोबार पर भी पड़ा है। सरकार इस पर ध्यान देना चाहिए।
हरिद्वार के अलावा रानीपुर मोड़, चंद्राचार्य चौक, ज्वालापुर और कनखल के बाजार भी मंदी की स्थिति का सामना कर रहे हैं। हर समय भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाले चंद्राचार्य चौक के समीप स्थित तमाम शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लंबे समय से सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि अब पहले जैसा कारोबार नहीं रहा। लंबे समय से मंदी की स्थिति का सामना कर रहे हैं। व्यापारी सचिन गुप्ता ने बताया कि पहले दिन भर फुर्सत नहीं मिल पाती थी। अब दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में दिन गुजार रहे हैं।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal