न्यू हाराइजन स्कूल में *78 वाँ स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया

Share :

मुजफ्फरनगर।*15 अगस्त, 1947* का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष ,बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है एवं देशवासियों द्वारा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है ।इस भावना के साथ परिक्रमा मार्ग ,जानसठ रोड़, मुज़फ्फ़रनगर स्थित न्यू हॉराइजन स्कूल में *78 वाँ स्वतंत्रता दिवस* बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया ।

  • सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने *झंडा फहराया तथा झंडे को सलामी* दी ।ध्वज के सम्मान में सभी ने राष्ट्रगान व झंडा गीत गाया । तदुपरान्त सभी छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । एक ओर जहां देश भक्ति से ओतप्रोत कविता,गीत ,नृत्य व नाटिका आदि ने वातावरण को *देशभक्ति के रंग* से सराबोर कर दिया वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं ने अपने देश और देश भक्तों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए भारत को *विश्व गुरु* बनाने पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने *राष्ट्र निर्माण* में अपनी सहभागिता और कर्तव्यों को पूरा करने का भी संकल्प लिया ।देश भक्ति के नारों से विद्यालय का प्रांगण जोश से भर गया। इस अवसर पर *रोटरी क्लब, मुज़फ्फ़रनगर समर्पण के सदस्य अतिथि* के रूप में उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सभी के द्वारा एक-एक पौधा लगाकर *एक वृक्ष एक जिंदगी* का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के *समर्पण, त्याग व बलिदान का सम्मान* करते हुए अपने भारत देश को सशक्त भारत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बहुजन समाज ने किया विधायक रवि बहादुर का समर्थन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के

ज्वालापुर के कई इलाकों में 18 घंटे ठप्प रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने छत पर जागकर गुजारी रात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। तारों में आग लगने से उपनगरी ज्वालापुर के कई इलाकों में शनिवार की देर रात ठप्प हो गयी। रविवार दोपहर करीब 18 घंटे बाद विद्यूत आपूर्ति बहाल हो पायी। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो ने जागकर रात बितायी।

मृतक केतन के परिवार से मिलने टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के

आदि शक्ति का साक्षात स्वरूप है मां कामाख्या देवी मंदिर-स्वामी अरूण गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। जो श्रद्धालु भक्त आस्था और विश्वास के साथ मां कामाख्या के दर्शन पूजन करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड 12 रामधाम में लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिक नगर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण एचआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर विधायक आदेश चौहान

बाल चेतना शिविर में एक माला देश के नाम का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर एक बाल चेतना शिविर आवास विकास मुजफ्फरनगर के मंदिर कैंपस में शुरू किया गया। शिविर का आधार अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों का रुझान और अधिक बढ़े और बच्चे अपने देश की महानता अपनी संस्कृति की महानता का संस्कार और अधिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal