हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 9 और 10 मई को आयोजित की जाने वाली भौतिक शास्त्र और नागरिक शास्त्र विषयों की लिखित परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 9 और 10 मई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेक्चरर भर्ती परीक्षा निर्धारित हैं परीक्षा तिथियों के टकराव को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताते हुए परीक्षा तिथि बदलने की मांग उठाई थी। इसके बाद आयोग ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथि की घोषणा अलग से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर की जाएगी।

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा
चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम






