हरिद्वार (रिपोर्टर)। बजरंग वाहिनी दल ने एक संगठन से जुड़े व्यक्ति पर सनातन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की है। प्रैस क्लब पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष आशु मलिक ने कहा कि हाल ही में एक संगठन से जुड़े व्यक्ति द्वारा सनातन संस्कृति को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को कतई सहन नहीं किया जाएगा। बयान देने वाले व्यक्ति को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गयी तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दल की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी तनुजा रावत ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और इसके प्रति किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा या टिप्पणी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि किसी की धार्मिक आस्था और परंपराओं का अपमान किया जाए। पत्रकारवार्ता में गौरव, मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






