हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगमता से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को हर हाल में 30 जून तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां कार्य समय पर पूरा होना संभव नहीं है, वहां ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से घाटों और पुलों पर चल रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को दो माह के भीतर सभी निर्माणाधीन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम को कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालय स्थापित करने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं सिंचाई विभाग को 31 मई से पहले पार्किंग स्थलों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने तथा वहां पेयजल, प्रकाश और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। जल संस्थान और पेयजल निगम को कांवड़ पटरी मार्ग एवं पार्किंग स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत को अपने क्षेत्र में साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था और मार्गों पर झाड़ी कटान कराने के लिए कहा गया। वन विभाग को यातायात में बाधा बनने वाले पेड़ों की समय से छंटाई की अनुमति देने को निर्देशित किया गया। विद्युत विभाग को कांवड़ मार्गों पर झूलती विद्युत लाइनों को तत्काल ठीक करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) को शहर और कांवड़ मार्गों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में निर्माण सामग्री सड़कों के किनारे न रखी जाए, ताकि यातायात बाधित न हो। साथ ही सड़कों के गड्ढों को शीघ्र भरने और मार्गों को सुरक्षित बनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर के पर्यटन विकास हेतु 07 परियोजनाओं के लिए 788 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत
लखनऊ (रिपोर्टर)। पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सहारनपुर मण्डल के अधीन आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर की विधान सभाओं पर्यटन विकास के लिए 788 लाख रूपये की 07 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्राचीन धरोहरों का कायाकल्प तथा अवस्थापना सुविधायें सृजित करना है। इन






