उ.प्र. भारत स्काउट एवं गाइड्स की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। उ.प्र. भारत स्काउट एवं गाइड्स की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन बुधवार को वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्यायुक्त डॉ० कंचन प्रभा शुक्ला ने की। बैठक में संगठन की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण शिविर, रैलियों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में नियमित रूप से स्काउट-गाइड गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर जिला आयुक्त (वरिष्ठ संसाधन स्काउट) संतोष वर्मा, जिला आयुक्त स्काउट विजय शर्मा, जिला आयुक्त गाइड राजेश कुमारी, जिला आयुक्त बुलबुल मीरा शर्मा, जिला आयुक्त रोवर-रेंजर डॉ० मुकेश चंद त्यागी एवं सुषमा सैनी, सहायक आयुक्त संजय राणा, अनुराग जैन, अजय कुमार, प्रवीण कुमार शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, गजेंद्र पाल, श्रीमती प्रमेश कुमारी, जिला सचिव श्री अनिल कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, सुनीत कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त आनंद मालियान, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट/गाइड) भारत भूषण अरोरा, जिला गाइड आयुक्त प्रभा दहिया, जिला आईटी प्रभारी अनुज कुमार, जिला ट्रेनिंग काउंसलर ज्योति, साक्षी, नैना, शिवानी, अरुण धीमान, हिदायतुल्ला ख़ान एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन व स्काउट-गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ कंचन प्रभा शुक्ला जिला मुख्यायुक्त द्वारा बैठक में सभी सदस्यों से ये आव्हान किया गया कि वह प्रदेश द्वारा एडवांचर एवं नेचर स्टडी एवं ट्रेकिंग कार्यक्रमो में अधिक से अधिक प्रतिभाग कराने मे तथा आगामी सत्र में सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें । अंत में जिला आयुक्त गाइड राजेश कुमारी एवं जिला सचिव अनिल कौशिक द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राष्ट्रगान के उपरान्त बैठक समाप्त हुई।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal