मुजफ्फरनगर राउंड टेबल 346 द्वारा शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय पहल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए मुजफ्फरनगर राउंड टेबल 346, द्वारा एक महत्वपूर्ण सामाजिक परियोजना का शुभारंभ किया गया, जो कि राउंड टेबल इंडिया की एक सक्रिय शाखा है।संस्था द्वारा स्वयं संकलित निधि (सेल्फ रेस्ड एफटीई प्रोजेक्ट) के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विधालय, खानोपुर, मंसूरपुर, विकास खंड – खतौली, जिला – मुजफ्फरनगर में 3 कक्षाओं एवं 1 शौचालय ब्लॉक के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह विधिवत संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों अंकित गुप्ता (चेयरमैन), सुलभ गोयल (वाइस चेयरमैन), शोभित गर्ग (सचिव), दीपांशु प्रकाश (कोषाध्यक्ष), अभिषेक सोबती (पूर्व चेयरमैन), अभिनव स्वरूप, प्रसून अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, शिवाँग कुच्छल, अनंत बंसल, श्रेय गोयल, अंकुर गोयल, अभिषेक पालीवाल, अर्चित गर्ग, वैभव अग्रवाल, व्योम अग्रवाल, मोहित गर्ग, मोहित मित्तल, अंशुल बंसल, अंशुल अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, अर्पित गर्ग, गौतम भाटिया, अनिकेत गोयल और टेबल की महिलाओ की भी उपस्थिति रही। यह परियोजना संस्था का पहला स्वयं संकलित निधि से किया जा रहा कार्य है, जो उनके समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह पहल “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन (एफटीई)” के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना से विधालय के विधार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनके समग्र विकास में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी स्कूल के छात्रों बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया व सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal