टोल प्लाजा पर हंगामा, विधायक रवि बहादुर का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन

Share :

बहादराबाद (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक रवि बहादुर खुद मौके पर पहुंचे और टोल की मनमानी के खिलाफ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया l विरोध स्वरूप टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए फ्री करवा दिया।
कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने टोल कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों के साथ अन्याय का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले यह सहमति बनी थी कि 15 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय वाहन चालकों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद सभी वाहनों से शुल्क वसूला जा रहा है। विधायक ने मौके पर ही धरना देते हुए टोल संचालन पर सवाल खड़े किए और कहा कि जब तक स्थानीय लोगों को राहत नहीं दी जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और टोल के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि टोल पर पूरी तरह से मनमानी चल रही है। लोकल जनता को कोई सुविधा नहीं दी जा रही, जबकि पहले स्पष्ट सहमति बनी थी। जब तक व्यवस्था ठीक नहीं होती, हम इस तरह विरोध करते रहेंगे।
फिलहाल टोल प्लाजा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है। मौके पर पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर सिंह चौहान, कांग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष लक्ष्य चौहान भारी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। टोल प्लाजा कर्मचारियों की ओर से इस मामले को लेकर कहा गया कि जल्दी ही इसका कोई स्थाई समाधान निकाल लिया जायेगा।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal