भय से मुक्ति ही आत्मबोध का मार्ग: बापू की कथा में निर्भयता और शरणागति का संदेश

Share :

शुकतीर्थ/मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवत नगरी शुकतीर्थ में चल रही विश्वविख्यात कथावाचक पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर अध्यात्म, मनोविज्ञान और जीवन-दर्शन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के केंद्र में राजा परीक्षित का प्रसंग रहा, जिसके माध्यम से बापू ने भय, मृत्यु और आत्मबोध जैसे गूढ़ विषयों को अत्यंत सहज, व्यावहारिक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।बापू ने कहा कि भय मनुष्य को भीतर से अशक्त कर देता है—नींद, भूख और प्रतिकार शक्ति सब छिन जाती है, जिससे रोग हावी हो जाते हैं। इसके विपरीत, परीक्षित का चरित्र हमें सिखाता है कि जब व्यक्ति मृत्यु को भी परमात्मा का रूप मान ले, तब भय स्वतः समाप्त हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षित मृत्यु से भयभीत नहीं, बल्कि उसे कृष्ण के रूप में स्वीकार करने के लिए तत्पर थे—यही सच्ची निर्भयता है।कथा में बताया गया कि आत्मबोध (स्वयं को जानना) जीवन का वह बिंदु है, जहां राग और द्वेष समाप्त हो जाते हैं। जैसे ही ये दो मूल विकार समाप्त होते हैं, काम, क्रोध, लोभ और मोह भी स्वतः शांत हो जाते हैं। परीक्षित का शरीर भले उपवास में था, लेकिन आत्मिक ऊर्जा से वह पुष्ट बने रहे—क्योंकि वे ‘भागवत रूपी गंगा’ का पान कर रहे थे।मोरारी बापू ने कहा कि “शब्द भी औषधि है और स्पर्श भी”।किसी संत का आश्वासन व्यक्ति के आधे कष्ट हर लेता है, और उनका स्पर्श पीड़ा को शांत कर देता है। उन्होंने गोपी गीत को ‘प्रवृत्ति से आगे बढ़कर प्रपत्ति (शरणागति)’ का प्रतीक बताया—जहां मनुष्य पूर्णतः परमात्मा में समर्पित हो जाता है।कथा में यह भी संदेश दिया गया कि इस संसार में तीन चीजें अत्यंत दुर्लभ हैं—मनुष्य जन्म, मोक्ष और किसी सद्गुरु का सान्निध्य—और परीक्षित को ये तीनों प्राप्त हुए, जिससे वे भाग्यशाली बने। बापू ने कहा कि जो निष्कपट होकर परमात्मा की शरण में जाता है, वही सच्चे अर्थों में अभय हो सकता है।वहीं बापू ने अपनी कथा में बंगाल के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के भक्तों ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण जपते जपते मतदान किया और वह काम कर गया,बंगाल में सनातनियों की सरकार बन गयी।

बापू बोले कि ममता हो या समता लेकिन सनातन का विरोध नही होना चाहिये।चतुर्थ दिवस की कथा में मोरारी बापू द्वारा भगवान शिव-पार्वती विवाह और श्रीराम जन्म के प्रसंगों का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया। श्रीराम के अवतरण के कारणों को सरल भाषा में समझाते हुए बापू ने सनातन मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला।कथा स्थल पर भक्ति के साथ-साथ व्यवस्थाओं का भी उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। भंडारा, चिकित्सा सेवाएं और अन्य सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित रहीं। वहीं, मुज़फ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संभाल रखा है। अंत में बापू के भजनों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया, जहां श्रोता भावविभोर होकर कथा के संदेशों को आत्मसात करते नजर आए।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal