मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर को जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया व केनव्यू के सहयोग से ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों में स्वास्थ्य कर्मियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों आदि ने भाग लिया।
शहरी स्वास्थ्य केंद्र गौशाला और पटेल कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रामलीला टीला रोड़ में उपस्थित बच्चों को हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को हाथों को सही तरीके से धोने के बारे में प्रदर्शन कर बताया गया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बच्चों को बताया कि डायरिया समेत कई संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए हाथों को धोना ही पर्याप्त नहीं होता बल्कि सही तरीके से हाथों को धोना जरूरी होता है। पीएसआई इंडिया की भारती रावत ने SUMAN K (सुमन-के) के बारे में बच्चों को सरल तरीके से समझाया ताकि वह इन छह चरणों को अपनाकर हाथों की सही स्वच्छता के लिए सक्षम बन सकें। यह छह चरण हैं – S (एस) -साबुन-पानी से झाग बनाने के बाद पहले सीधी हथेलियों को बारी-बारी से घिसें, U(यू) – उल्टी तरफ हाथों को बारी-बारी से घिसें, M (एम)- मुट्ठी बंदकर हाथों को अच्छी तरह घिसें, A (ए)- अंगूठों को अच्छी तरह से रगड़ें, N (एन) – नाखूनों को अच्छी तरह से साफ़ करें, K (के)- कलाइयों को भी ठीक से रगड़ें। इसका अभ्यास भी बच्चों से कराया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अल्का ने कहा कि इस तरह इन छह चरणों को अपनाकर डायरिया समेत कई संक्रामक बीमारियों को मात दिया जा सकता है। इसकी आदत बचपन से ही विकसित की जाए तो आगे चलकर भी यह सदा के लिए बनी रहती है। बच्चों की देखभाल से पहले, मरीजों की सेवा से पहले और बाद में, खाना बनाने या खाने से पहले, शौचालय का उपयोग करने के बाद, खांसने, छींकने या नाक साफ़ करने के बाद, कचरा उठाने या किसी गन्दी सतह को छूने के बाद, जानवरों या पालतू जानवरों को छूने के बाद हाथों को साबुन-पानी से कम से कम 20 सेकंड तक सही तरीके से अवश्य धोएं। इस अवसर पर सभी बच्चों द्वारा हमेशा स्वच्छता को अपनाने की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर शहरी स्वास्थ्य केंद्र गौशाला की चिकित्सा अधिकारी डॉ. जरीन मतीन, विद्यालय की प्राचार्य आयशा, पीएसआई इंडिया से शोभित सक्सैना आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






