मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर एलपीजी की कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी को वापस लेने को लेकर देश के प्रधानमंत्री के नाम कचहरी पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की 900-1000 तक एकमुश्त मूल्यवृद्धि ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है यह वृद्धि हमारे ऑपरेटिंग कोस्ट (लागत) को 40% अधिक बढ़ा रही है जिसे सहन करना छोटे व्यापारियों के लिए असंभव है इस महंगाई के कारण छोटे होटल और चाय नाश्ते की दुकाने बंद होने के कगार पर है जिससे बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है लागत बढ़ने से अंतत ग्राहकों पर बोझ पड़ रहा है जिससे व्यापार में भारी गिरावट आई है। 4 करोड़ से अधिक इस प्रकार के छोटे व्यापारी बेहद परेशान है तथा आम जनता को इस महंगाई का सामना करना पड़ रहा है हम यह भी जानते हैं कि विश्व बाजार में गैस संकट होने के कारण रेट बढ़ाना आपकी मजबूरी है। छोटे व्यापारियों को राहत देने का कार्य भी समय की मांग है, अन्यथा देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैल जाएगी संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई हालिया अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए, गैस की कीमतों को स्थिर रखने हेतु सुदृढ़ नीति बनाई जाए, होटल और खाद उद्योगों के लिए गैस पर सब्सिडी या जीएसटी मे राहत प्रदान की जाए।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय मित्तल, अशोक बाटला, प्रमोद मित्तल, सुनील सिंघल मावे वाले, राहुल वर्मा, विश्वदीप गोयल बिट्टू, महेश चौहान, सुभाष चौहान, विजेंद्र गोयल, स्वराज वर्मा, नीरज बंसल, निशंक जैन, गोपाल मित्तल, प्रमोद त्यागी, श्याम सिंह सैनी, राजकुमार रहेजा, अखिल सिंघल, संजय गोयल, सचिन त्यागी, प्रमोद टॉक, दिनेश बंसल, सतनाम हंसपाल सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

टोल प्लाजा पर हंगामा, विधायक रवि बहादुर का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन
बहादराबाद (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक रवि बहादुर खुद मौके पर पहुंचे और टोल की मनमानी के खिलाफ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया l विरोध स्वरूप टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए फ्री करवा दिया। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने टोल कर्मचारियों






