मंत्री कपिल देव और चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने 1110 शिक्षा मित्रों को बांटा नवीन मानदेय

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के निर्णय को लेकर मंगलवार को प्रदेशभर में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न जनपदों में सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ प्रदान किया और उनके योगदान को सराहा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के मानदेय को योगी सरकार ने 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह किया है। इसके उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रदेशभर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम गोरखपुर में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में गरिमामय शिक्षा मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सहभागिता की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और उनके संबोधन का लाइव प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया, जिसे शिक्षामित्रों ने उत्साहपूर्वक देखा।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय शिक्षामित्रों के जीवन स्तर को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में कई दूरदर्शी निर्णय लिए हैं, जिससे न केवल विद्यालयों के बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है बल्कि शिक्षकों और शिक्षामित्रों के सम्मान व हितों की भी निरंतर रक्षा की गई है। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिक्षामित्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि बच्चों के मार्गदर्शक और अभिभावक भी हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को जिस विश्वास के साथ विद्यालय भेजते हैं, उस विश्वास को बनाए रखना शिक्षामित्रों की बड़ी जिम्मेदारी है। उनके समर्पण से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय की राशि वाले चेक प्रदान सम्मानित किया गया तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनके योगदान की सराहना की गई।
इस दौरान जनपद के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत 1110 शिक्षा मित्रों को नवीन मानदेय वितरित किया गया। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि जनपद में 1110 शिक्षा मित्रों को अपै्रल माह के मासिक मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि के साथ नवीन मानदेय की राशि बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के कारण शिक्षा मित्रों को अपै्रल माह के वेतन में 88.80 लाख रुपये की राशि अधिक प्राप्त हुई है। शिक्षा मित्र संगठन के पदाधिकारियों ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समारोह के बीच ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल का समारोह में सम्मान करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रकट किया है। मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार भी मौजूद रहे। समारोह का संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।

कच्ची शराब समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निर्माणाधीन मकान में चल रहे कच्ची शराब बनाने के धंधे की सूचना पर थाना सिडकुल पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कच्ची शराब और लाहन बरामद किया है। खालाटीरा गांव में निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में मिली गोपनीय

हरिद्वार में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

हरिद्वार (संतोष कुमार)। जनपद हरिद्वार में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर किए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर को जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया व केनव्यू के सहयोग से ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत

भय से मुक्ति ही आत्मबोध का मार्ग: बापू की कथा में निर्भयता और शरणागति का संदेश

शुकतीर्थ/मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवत नगरी शुकतीर्थ में चल रही विश्वविख्यात कथावाचक पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर अध्यात्म, मनोविज्ञान और जीवन-दर्शन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के केंद्र में राजा परीक्षित का प्रसंग रहा, जिसके माध्यम से बापू ने भय, मृत्यु और आत्मबोध जैसे गूढ़ विषयों को अत्यंत सहज, व्यावहारिक

कमर्शियल गैस सिलेंडर एलपीजी की कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर एलपीजी की कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी को वापस लेने को लेकर देश के प्रधानमंत्री के नाम कचहरी पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की 900-1000 तक एकमुश्त

जानसठ रोड पर करीब 86 बीघा अवैध प्लाटिंग पर गरजा एमडीए का महाबली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपदभर में बीते कुछ दिनों से कुकुरमुत्तों की तरह पनप रहे अवैध कॉलोनियों के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-1 में बड़ा अभियान चलाया गया। मंडलायुक्त सहारनपुर की प्रेरणा एवं उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या के आदेशों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal