खतौली (रिपोर्टर)। नगर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गुस्साए नगर पालिका कर्मचारियों ने पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी व कांग्रेस नेता जमील अंसारी के आवास के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।
जानकारी के अनुसार, विगत दिवस शाम के समय नगर पालिका के कुछ कर्मचारी जमील अंसारी के आवास पर एक नोटिस देने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान जमील अंसारी पक्ष द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और नगर पालिका के ईओ के प्रति भी अपशब्द कहे गए। इस घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध का निर्णय लिया। इसी क्रम में मंगलवार तड़के बड़ी संख्या में कर्मचारी जमील अंसारी के आवास पर पहुंचे और वहां कूड़ा डालकर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की और कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






