हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि 9-10 मई प्रवक्ता मुख्य परीक्षा निर्धारित है। 9-10 मई को ही उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता परीक्षा आयोजित की जा रही है। उत्कर्ष वालिया ने बताया कि यूकेपीएससी ने 3 फरवरी को परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। जबकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने 20 जनवरी को ही अपनी परीक्षा तिथियां घोषित कर दी थीं। दोनों राज्यों की परीक्षाएं एक ही दिन होने से उन अभ्यर्थियों को नुकसान होगा। जिन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है और लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दूरी और यात्रा संबंधी बाधाओं के कारण एक ही दिन दोनों परीक्षाओं में शामिल होना संभव नहीं है। जिससे युवाओं के अवसरों का हनन होगा। इसलिए युवाओं के हितों को देखते हुए उत्तराखंड प्रवक्ता परीक्षा की तिथि किसी अन्य दिन निर्धारित की जाए। ज्ञापन देेने वालों में अबरार अली, उज्जवल मानू, धनीराम शर्मा, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, राकेश गुप्ता, तरुण, आशु श्रीवास्तव, वसीम सलमानी, हिमांशु आदि शामिल रहे।

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास






