पी.आर.पब्लिक स्कूल परिसर मे78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के गढ़ी, पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता के 77वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए उत्साहित छात्र-छात्रा यथा समय विद्यालय प्रांगण में उपस्थित हुए। तिरंगे की शानदार रंगोली, तोरणद्वार और हर जगह ताजे फूलों की खुशबू तथा देशभक्ति गीतों की गूंज से स्कूल देश भक्ति से सराबोर लग रहा था।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि मीना सिंघल प्रधानाचार्या पी.आर पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, स्कूल निदेशक अनघ सिंघल और प्रधानाचार्या मानसी सिंघल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करने से हुई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण भाव से राष्ट्रगान गाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और उसके बाद मनमोहक नृत्य, भावपूर्ण देशभक्ति गीत, विद्यार्थियों के भाषण की श्रृंखला ने सभी में देशभक्ति की भावना जगा दी। इसी के साथ-साथ उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मोबाइल फोन इंटरनेट के दुरुपयोग के बारे में जानकारी देते हुए जैविक कृषि को बढ़ावा देकर देश के विकास में अपना सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि मीना सिंघल जी ने बच्चों से कहा कि देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए हमें अपने घरों के आसपास गंदगी और कूड़ा कचरा नहीं फैलाना चाहिए और अपने घर के आसपास पेड़ -पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए हमारा संकल्प होना चाहिए स्वच्छ, सुंदर और विकसित देश। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने उपस्थित सभी लोगों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली और सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे देश में रहने का मौका मिला है, जहाँ इतनी विविधतापूर्ण संस्कृतियाँ और परंपराएँ हैं। उन्होंने छात्रों से मैदान पर अधिक सक्रिय रहने, ऑनलाइन गेम की तुलना में शारीरिक खेल खेलने, स्क्रीन टाइम कम करने और जीवन की वास्तविकताओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्राओं विधि कलसन, दीक्षा और कक्षा 9 की छात्रा आशी के द्वारा किया गया ।आज के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, प्रज्ञा सिंधी, अजय कुमार, शिखा ठाकुर, अनुपम सैनी, वैशाली त्यागी, अनीता शर्मा, सोनाक्षी, मुस्कान, निशु चौधरी, बीना वत्स, प्रियांशी मैडम, मीनू मैडम ,चांदनी मैडम, शंकर सर आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा

स्मार्ट मीटर के विरोध में आप ने किया विरोध प्रदर्शन, जलाई प्रतियां

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में लगे स्मार्ट मीटर से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान होता दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे हालातो के बीच रविवार को जनपद में लगाए गए स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर माहवीर चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मंत्री कपिल देव ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के दिए सख्त निर्देश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सरकुलर रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से श्री राम कॉलेज तक निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों

शुकतीर्थ में 13-14 मई को होगा भाजपा का दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधीनगर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि सहारनपुर सदर सीट से विधायक राजीव गुंबर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और संचालन महामंत्री शरद शर्मा ने किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि इस बैठक में जिला

व्यापारियों की बैठक में सरकार की नीति के खिलाफ चलने वाले अफसरों को चेताया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। व्यापारी संरक्षण संस्थान की मासिक बैठक नगर के मोहल्ला अबूपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडलाध्यक्ष बृजेश दीक्षित एवं संचालन जिलाध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री प्रवीण जैन ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने इस दौरान संगठन की एकता पर बल दिया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री

उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने किया पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने छठे एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महेश जोशी ने बताया कि कबड्डी भारत का परंपरागत खेल है। मिट्टी से जुड़े इस खेल में अनेक प्रतिभाएं उभर रही हैं। उन्होंने बताया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal