देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत करने के साथ ही शोधकार्य करने वाले चिकित्सकों को शोध प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगें। समारोह में हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि, उदयपुर राजस्थान की विख्यात स्पेजरिस्ट डा.अचला मोगरा, बायोम स्पेजरिक फार्मा भिलाई के डायरेक्टर डा.निलेश थावडे, शिव सागर आसाम की रीनल स्टोन स्पेशलिस्ट डा.कबिता शर्मा, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष डा.सैयद हुसैन, उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष डा.लालातेंदु दलाई, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा.सुरेंद्र गुज्जर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डा.डीएस नेगी सहित अन्य प्रांतों से भी प्रख्यात चिकित्सक सम्मिलित होंगे। बैठक मे डा.आदेश शर्मा, डा.सुनील कुमार अग्रवाल, डा.विक्रम चौहान, डा.अमरपाल अग्रवाल, डा.वीएल अलखानिया, डा.ऋचा आर्य, डा.अशोक कुमार, डा.अर्सलान, डा.हरबंस सिंह, डा.बी.बी.कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal