रवि चौहान हत्याकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रवि चौहान हत्याकांड के मास्टरमाइंड पंकज शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीन के विवाद में अपने भांजे के साथ मिलकर 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर रिश्ते में चाचा लगने वाले रवि चौहान की हत्या कराई थी। सुपारी लेकर हत्या करने वाले दानिश और नदीम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 17 अप्रैल को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सीतापुर निवासी मृतक रवि चौहान की पत्नी दिव्या चौहान ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 19 अप्रैल को रवि चौहान का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ था। जांच में हत्या का खुलासा होने पर गुमशुदगी को हत्या में तरमीम करते हुए विवेचना एसएसआई हर्ष अरोड़ा को सौंपी गयी थी। पुलिस जांच में मृतक रवि चौहान का पंकज शर्मा से जमीन को लेकर विवाद होने की बात सामने आयी थी। जिसमें पंकज ने अपने भांजे गौतम के साथ मिलकर रवि चौहान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और ज्वालापुर निवासी दानिश अली और नदीम को 1.50 लाख रुपये की सुपारी दी गई। सुपारी लेकर दानिश और नदीम ने रवि चौहान की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों शूटरों को 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पंकज शर्मा फरार हो गया था। फरार चल रहे पंकज शर्मा की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे कोर्ट चौक रोशनाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पंकज ने कबूल किया कि उसने हत्या से पहले 40 हजार और काम होने के बाद 1.10 लाख रुपये नगद दानिश-नदीम को दिए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया और दूसरे आरोपी पंकज शर्मा के भांजे गौतम की तलाश में जुट गयी है।

फोटो जर्नलिस्ट ‘भूषण भास्कर’ को नारद सम्मान, अटल सभागार में हुआ भव्य समारोह

मुजफ्फरनगर/मेरठ (रिपोर्टर)। डिजिटल मीडिया के इस दौर में नैरेटिव सेट करना चलन बना हुआ है। आज युद्ध में भी नैरेटिव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कई मामलों में तो गलत नैरेटिव युद्ध से भी खतरनाक हो जाता है। यह बात विश्व संवाद केन्द्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में

खालापार में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस

शुकतीर्थ में रामकथा के दूसरे दिन साधु चरित्र की महिमा का भावपूर्ण निरूपण

शुकतीर्थ (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रही नवदिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास मोरारी बापू ने साधु-संतों के चरित्र, उनके मर्म और आध्यात्मिक ऊँचाई का अत्यंत मार्मिक एवं गूढ़ वर्णन किया। पूरे प्रवचन में साधु जीवन की निष्कपटता, स्वतंत्रता और ज्ञानमय स्वरूप केंद्र में रहा, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के

दुकान में चोरी के आरोपित को पथरी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (हरिद्वार)। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जर्जर यूनिपोल हटाने की उठाई मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी

देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal