मंत्री कपिल देव ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के दिए सख्त निर्देश

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सरकुलर रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से श्री राम कॉलेज तक निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन तथा निर्धारित समयसीमा की स्थिति का गहन एवं सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित रेलवे एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्य की अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुविधा से सीधे जुड़े इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब कदापि स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण कर आमजन को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा आमजन, विशेषकर स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मंत्री कपिल देव ने कहा कि यह अंडरपास क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने एवं आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने पुनः दोहराया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सभी विकास परियोजनाओं की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करते हुए जनता को शीघ्र एवं दीर्घकालिक लाभ प्रदान किया जा सके।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal