मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। व्यापारी संरक्षण संस्थान की मासिक बैठक नगर के मोहल्ला अबूपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडलाध्यक्ष बृजेश दीक्षित एवं संचालन जिलाध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री प्रवीण जैन ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने इस दौरान संगठन की एकता पर बल दिया।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्रीमोहन तायल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में योगीराज है इसलिए किसी व्यापारी को डरने की आवश्यकता नहीं है मगर फिर भी विपक्षी मानसिकता के कुछ अधिकारी एवं सरकारी कर्मचारी व्यापारी का उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ संगठन एकजुट होकर अपने व्यापारी की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि हम सबको एकजुट होकर मजबूती से संगठन को आगे बढाने का कार्य करना है। बैठक में मुख्य रूप से सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष कपिल मित्तल एवं अमित बंटी किनोनी, महामंत्री शिवकुमार त्यागी, जयदीप श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मुरली गगनेजा, संदीप गर्ग, नितिन गर्ग निशु, रोहित जैन, दीपक गोयल युवा जिलाध्यक्ष, शिल्पी राज वत्स, श्रवण मित्तल, मनोज पांचाल, नरेश नंदन, विनोद वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

सावधान! मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती है जानलेवा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अब गर्मी के मौसम में रात को चैन की नींद सोने की हसरत मुश्किल में भी डाल सकती है। वर्तमान में घर-घर में प्रयोग किए जा रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से सावधान रहिए। कुछ ब्रांड की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में हानिकारक रसायन मिलाया जा रहा है। इसके नियमित उपयोग स्वास्थ्य के






