हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने सरकार से संस्कृत और संस्कृत विद्यालयों की दशा सुधारने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्यो और अध्यापकों की नियुक्ति नहीें हो पायी है। उत्तराखंड में पिछले 9 साल से भाजपा की सरकार की है। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। लेकिन संस्कृत की दशा सुधारने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। उत्तराखंड की दूसरी राजभाषा का दर्जा दिए जाने के बाद भी संस्कृत की हालत खराब होना दुर्भाग्यपूर्ण है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए सरकार तत्काल कदम उठाए। विद्यालयों में प्रधानाचार्यो, शिक्षकों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाए। जिससे राज्य में संस्कृत के अध्ययन को बढ़ावा मिले। साथ ही संस्कृत को रोजगार से जोड़ा जाए। जिससे अधिक से अधिक युवा संस्कृत के अध्ययन के प्रेरित हों।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






