संगठित होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा-राजबीर सिंह

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भेल मजदूर कल्याण परिषद एवं इंटक के सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर शहीद श्रमिकों की स्मृति में श्रद्वाजंलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भेल के सैंकड़ों श्रमिकों ने शहीद श्रमिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। संगठन के अध्यक्ष मुकुलराज की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए इंटक के राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन के महामंत्री राजबीर सिंह ने कहा कि 4 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में कार्य समय 8 घंटे निर्धारित करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे मजूदरों पर पुलिस फायरिंग में 7 मजदूर शहीद हो गए थे। मजदूरों के इस बलिदान के बाद अमेरिका सहित पूरे विश्व में काम का समय 8 घंटे निश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही मजदूर हितों की रक्षा की जा सकती है। इसलिए सभी को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। संगठन के उपाध्यक्ष प्रशान्त दीप गुप्ता ने कहा कि श्रमिक वर्ग को छीने जा रहे अपने अधिकारों, बढ़ते पूंजीवाद, निजीकरण, सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेशीकरण, बढ़ती संविदा प्रणाली के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस लाखों करोड़ो मजदूरो के त्याग, निष्ठा, समर्पण ओर एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रशान्त दीप गुप्ता, गौरव ओझा, रविंद्र चौहान, राकेश चौहान, रजनीश कुमार, अमित चौहान, आशुतोष चौहान, संजय शर्मा, प्रदीप चौहान, कपिल राणा, इम्तियाज, मनोज यादव, संदीप चौहान, रितेश गौड़, रिशु चौहान, अम्बरीश प्रजापति, सुनील चौहान, तेजवीर चौहान, अनंगपाल, अशोक शर्मा, सुबोध कुमार, जसविंदर सिंह, शेखर, विकास राजपूत, ललित सैनी, सुशील नेगी, रवि यादव, शानू शर्मा, मनोज धीमान, ओम कृष्ण निगम, कुर्बान अहमद, मन्दीप सिंह आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal