धर्म संस्कृति के प्रखर मर्मज्ञ थे पूज्य गुरूदेव स्वामी शालिग्राम आश्रम-सतपाल ब्रह्मचारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के गुरू ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का 35वां पुण्य स्मृति दिवस संत समाज और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया। भूपतवाला स्थित थानाराम आश्रम में आयोजित गुरूजन पुण्य स्मृति दिवस समारोह में संतों व श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के संयोजन में आयोजित गुरूजन पुण्य स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि संत समाज के प्रेरणास्रोत ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का पूरा जीवन भक्तों को धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने तथा सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी अपने गुरू के आदर्शाे पर चलते हुए कुशलता पूर्वक राजनीतिक दायित्व निभाने के साथ जनसेवा और धर्म सेवा में भी समानरूप से अपना योगदान दे रहे हैं। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें धर्म संस्कृति के प्रखर मर्मज्ञ स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज जैसी दिव्य विभूति का सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरूदेव की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण और जनसेवा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी अनंतानंद, स्वामी रामानुज सरस्वती ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का त्यागमयी जीवन और उनके विचार सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी कुलदीपानंद, महंत शुभम गिरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत मोहन सिंह ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महंत राघवेंद्र दास, महंत जसविंदर सिंह, महंत तीर्थ सिंह, स्वामी उमेश मुनि, स्वामी विवेकानंद, स्वामी शिवानंद भारती, महंत हनुमान बाबा, बाबा हठयोगी, स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, महंत सूरज दास, महंत बिहारी शरण, महंत रघुवीर दास, स्वामी संतोषानंद, समाजसेवी अतुल शर्मा, वरिष्ठा कांग्रसे नेता मुरली मनोहर, स्वामी रामविशाल दास सहित आश्रम के ट्रस्टियों और श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज को नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal