कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की श्रमिकों का वेतन बढ़ाने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव वरूण बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों का वेतन बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरूण बालियान ने कहा कि सरकार ने श्रमिकों 13800 रूपए की दर से वेतन दिए जाने का शासनादेश जारी किया है। जोकि राज्य के श्रमिकों के साथ एक भद्दा मजाक है। वरूण बालियान ने कहा कि ऐसे में जब रसोई गैस, पेट्रोल, स्कूल फीस, दवाईयां, राशन सब कुछ महंगा होता जा रहा है। ऐसे में मासिक वेतन की नई दरे मजदूरों के साथ अन्यायपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को पर्याप्त वेतन मिलना चाहिए। जारी किए गए वेतन को पुर्नर्निधारित करते हुए कुशल श्रमिक को 30 हजार व अर्द्धकुशल को 25 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाए। जिससे मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण करने के साथ सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा यदि मांगों पर 15 दिन के भीतर सरकार द्वारा गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व पार्षद इसरार सलमानी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि सरकार सिडकुल में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को देने के वादे को भी पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। इरफान अंसारी व महिपाल सिंह रावत ने कहा कि सिडकुल की कंपनियों में मजदूरों के उत्पीड़न पर रोक लगायी जाए। सभी कंपनियों में रजिस्टर्ड ट्रेड यूनियनो को मान्यता दी जाए, ताकि श्रमिक नेतृत्व प्रबंधन के साथ सामंजस्य स्थापित कर मजदूरों की समस्याओं को हल करा सकें। ज्ञापन देने वालों में पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, मन्नू, चंद्रेश कुमार, संजय कुमार, अंकुर वर्मा, सुमित पांडे, इम्मी, मोहित चौधरी, बुला चौधरी, अयान, अक्षय नागपाल, कुंवरसिंह बिष्ट, अज्जू, शौकत, जावेद, मोहित, विशाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal