माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने घेरा डीआईओएस कार्यालय

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के तत्वावधान में शनिवार को प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष डा० अमित कुमार जैन के नेतृत्व में लम्बित समस्याओं के निराकरण हेतु शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने का संचालन मंत्री अरूण कुमार ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा से प्रदेश भर का शिक्षक त्रस्त है। शिक्षकों की जनपद स्तर, प्रदेश स्तर पर लम्बित माँगों का यथाशीघ्र निस्तारण आवश्यक है।

जिलाध्यक्ष डा० अमित कुमार जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुरानी पेंशन व धारा 18, 21, शिक्षकों के सम्मान के लिए आवश्यक है। विभागीय अधिकारियों से बार-बार लम्बित प्रकरणों पर निस्तारण के लिए अनुरोध किया गया परन्तु विभागीय अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर न देना, प्रकरणों का ससमय निस्तारण न करना चिंता का विषय है।
जिला मंत्री अरूण कुमार ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मु०नगर की हठधर्मिता के चलते चयन वेतनमान प्रोन्नत वेतनमान, वेतन निर्धारण आदि समस्याओं का ससमय निस्तारण न होना व नई पेंशन से पुरानी पेंशन में आए शिक्षकों एवं विषय विषज्ञयो को अभी तक भी लाभ प्राप्त न होने से शिक्षक आक्रोशित हैं। जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यशैली से जनपद का शिक्षक दुःखी हैं। जल्द से जल्द प्रकरणों का समाधान होना चाहिए। धरने को जनपद के वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा भी सम्बोधित किया गया। धरने में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह, रंजन सिंह पुण्डीर, सुभाष सिंह, पदमाकर यादव, विनोद कुमार, रीना यादव, नमन जैन, सुरेन्द्र पाल सिंह, हंस कुमार, बिजेन्द्र बहादुर, आवेश कुमार, धीरेन्द्र कुशवाहा, सुभाष चन्द, विरेन्द्र पटेल, बृज बिहारी धूरिया, असित सिंह, डा० अमित कुमार वर्मा, राजीव कुमार, हरेन्द्र सिंह, इमरान अहमद, शुभम पाल, राहुल कुमार, सुनील कुमार गोयल, विजय कुमार शर्मा, हेमन्त बिश्नोई, रूपक वर्मा
आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal