टाउनहाल में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फहराया तिरंगा

Share :

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर शहर के टाउनहाल में महिला शक्ति के प्रदर्शन का नजारा दिखाई दिया। यहां पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह और महिला सभासदों के साथ मिलकर जश्ने आजादी उत्साह और उल्लास भरे वातावरण में मनाते हुए टाउनहाल भवन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान शहर के कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों और सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

टाउनहाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज हम भारत की आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, स्वतंत्रता का ये दिन हम सभी देशवासियों के लिए उत्साह और उल्लास का दिन है, यह दिन हमारे लिए राष्ट्रीय पर्व का दिन है। आजादी का यह दिन देखने के लिए हमारे पूर्वज महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अनेकानेक बलिदान दिए, आज उनको नमन और वंदन करने का दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान पूरे विश्व पटल पर बढ़ा है। आज हम सभी भारतवासी इस विकाशील देश को विकसित भारत की ओर ले जाने के लिए संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के शिखर को छुआ है। कानून व्यवस्था सुधरी है और महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी के इस दिन हमें आज यहां पर अपने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना होगा कि हम अपने शहर को गन्दगी की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए अपना नागरिक दायित्व निभाते हुए न तो गन्दगी फैलायेंगे और न ही फैलाने देंगे। अपने घर के आसपास की स्वच्छता की जिम्मेदारी एक स्वच्छता सेनानी बनकर प्रत्येक परिवार को उठानी है। हम लगातार शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन इसमें जन सहयोग बड़ी भूमिका निभायेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में हमारा लक्ष्य शहर रैंकिंग में ऊपर ले जाने में सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके साथ ही नगरपालिका कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण किया और छात्राओं को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। यहां पहुंचने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह ने उनका स्वागत और सत्कार किया।
कार्यक्रम के दौरान सभासद कुसुम लता पाल, महिका गुप्ता, ममता बालियान, रितु त्यागी, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, सभासद पति विकल्प जैन, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हकीम इरशाद अंसारी, अब्दुल सत्तार, नौशाद पहलवान, हनी पाल, मौहम्मद खालिद, अर्जुन कुमार, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, अमित पाल, अन्नू कुरैशी, शौकत अंसारी, अमित पाल, नदीम खान, सलेक चन्द, राहुल पंवार, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार, राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, अमरजीत सिंह, लिपिक ओमवीर सिंह, मैनपाल सिंह, अशोक ढींगरा, गोपी चंद वर्मा, निपुण कन्नौजिया, मनोज बालियान आदि कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। संचालन लिपिक तनवीर आलम द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुकान में चोरी के आरोपित को पथरी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (हरिद्वार)। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जर्जर यूनिपोल हटाने की उठाई मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी

देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत

रवि चौहान हत्याकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रवि चौहान हत्याकांड के मास्टरमाइंड पंकज शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीन के विवाद में अपने भांजे के साथ मिलकर 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर रिश्ते में चाचा लगने वाले रवि चौहान की हत्या कराई थी। सुपारी लेकर हत्या करने वाले दानिश और नदीम को पुलिस पहले

पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन भेल स्थित सीआईएसएफ कैम्प परिसर में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने व संचालन सचिव राजीव शर्मा ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एडवोकेट रूपचंद आजाद ने दो कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण

भाजपा का बढ़ा कुनबा, साथियों संग शामिल हुए कुमाऊं सांस्कृतिक एकता समिति के अध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुमाऊं सांस्कृतिक एकता सेवा समिति के अध्यक्ष संदीपचंद्र भट्ट साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने संदीपचंद्र भट्ट और उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलायी। सतीशचंद्र भट्ट और उनके साथियों का स्वागत करते हुए मुकेश कौशिक ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal