मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और इस कानून के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली सुरक्षा के विषय में अवगत कराया। उन्होंने अधिनियम में समय-समय पर हुए संशोधन के विषय में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह प्रजापति ने किया और विषय प्रवेशिका अनिल कुमार द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कैलाश चंद और राजेश्वरी जी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सलेक चंद कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी रवि दत्त सैनी, नरेन्द्र शर्मा, विष्णु गर्ग, सत्येंद्र कुमार, मीना, रेखा, बालकृष्ण शर्मा सहित अन्य सम्मनित अधिवक्ता उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






