जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों की आडिट में यह मामला प्रकाश में आया है। उक्त धनराशि समय पर जमा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कहना गलत न होगा कि जनपद में आगामी पंचायत चुनाव से पहले 47 ग्राम प्रधानों की ऐसे में मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंचायतीराज विभाग ने आॅडिट आपत्तियों के आधार पर इन ग्राम प्रधानों और संबंधित सचिवों के विरुद्ध वसूली पत्र जारी किया है। बकाया धनराशि का निस्तारण न होने की स्थिति में ये ग्राम प्रधान पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी रेनु श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की आॅडिट रिपोर्ट के आधार पर जिले के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों को वसूली नोटिस जारी किया गया है। प्रदेश में आगामी दिनों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने से पहले आरक्षण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाना अभी प्रस्तावित है। ऐसे में ग्राम पंचायतों से उक्त वसूली की कार्रवाई का सीधा असर चुनावी पात्रता पर भी पड़ेगा। ऐसी स्थिति में जनपद के जिन ग्राम प्रधानों पर ग्राम पंचायत की धनराशि अभी तक बकाया है, उनके पास चुनाव लड़ने के लिए केवल दो विकल्प हैं-या तो वे बकाया वसूली धनराशि का भुगतान करें, अथवा उच्च न्यायालय से उक्त बकाया राजस्व वसूली पर रोक का आदेश प्राप्त करें। निर्धारित समय तक इनमें से किसी एक विकल्प पर कार्रवाई न होने की स्थिति में वे चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। जनपद के इन प्रभावित ग्राम प्रधानों में सदर ब्लॉक के ग्राम मंधेड़ा, बुढ़ाना ब्लॉक के ग्राम बवाना, हुसैनपुर कला, खानपुर व जौला और जानसठ ब्लॉक के ग्राम कासमपुर खालो व जीवनपुरी के ग्राम प्रधान व सचिव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम सिमर्थी, सुआहेडी, अब्दुलपुर, छपार, खोजा नंगला, खेडकी, कसमपुरऔर बघरा ब्लॉक के ग्राम अलीपुर खुर्द, बुढ़ीना कलां, बुढ़ीना खुर्द, धनसैनी, ढ़िढावली, कुटबा, कुटबी, मुकुन्दपुर, निरमाना, निरमानी, निवादा चिरौली, अलीपुर कलां, मौहम्मदपुर मार्डन के नाम भी इसमें शामिल है। जनपद की चरथावल ब्लॉक के ग्राम अकबरगढ़, चौकड़ा, घिस्सुखेडा, कुल्हेडी, महाबलीपुर, नंगला राई, मुथरा, रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, सादपुर, हैबतपुर, खुसरोपुर, लुहारी खुर्द, महमूदपुरा/लकड़संधा, रोनी हरजीपुर, सैद नंगला, दधेडू कलां और बेगमपुर के अलावा शाहपुर के ग्राम आदमपुर एवं मोरना ब्लॉक के ग्राम चौरावाला के ग्राम प्रधान और सचिव शामिल हैं। जनपद में हुई पंचायती राज विभाग की इस कार्रवाई से जिले के पंचायत चुनावों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और जनपद के अन्य ग्राम प्रधानों में भी पूर्व में लंबित आॅडिट आपत्तियों के निस्तारण को लेकर सतर्कता देखी जा रही है।
इन ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव पर निकली रिकवरी :
ग्राम पंचायत- रिकवरी धनराशि
मंधेड़ा- 639828
बवाना- 2040560
हुसैनपुर कलां- 5284312
खानपुर- 932906
जौला- 15414306
कासमपुर खौला- 803662
जीवनपुरी- 243200
सिमर्थी- 491000
सुआहेड़ी- 498000
अब्दुलपुर- 104000
छपार- 149000
खोजानंगला- 76000
खेड़की- 1182075
कासमपुर- 2911737
अलीपुर खुर्द- 974000
बुढ़ीना कलां- 368000
बुढ़ीनाखुर्द- 624000
धनसैनी- 931000
ढिंढावली- 272000
कुटबा- 190000
कुटबी- 193000
मुकुंदपुर- 552000
निरमाना- 123000
निरमानी- 139000
निवादा चिरौली- 149000
अलीपुर कलां- 974000
मोहम्मद मार्डन- 255000
अकबरगढ़- 235000
चौकड़ा- 389000
घिस्सूखेड़ा- 402000
कुल्हेड़ी- 216000
महाबलीपुर- 181000
नंगला राई- 282000
मुथरा- 376000
रोहाना कलां- 493000
रोलाना खुर्द- 318000
सादपुर- 149000
हैबतपुर- 807000
खुसरोपुर- 209000
लुहारीखुर्द- 569000
महमूदपुरा- 331000
रोनी हरजीपुर- 1478000
सैदनंगला- 149000
दधेडूकलां- 198000
बेगमपुर- 217000
आदमपुर- 160348
चौरावाला- 3576111

़जिला पंचायत राज अधिकारी रेनु श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों की आडिट में यह मामला प्रकाश में आया है। धनराशि जमा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का प्रधान और सचिव को आनलाइन और आफलाइन ब्यौरा देना होता है। जनपद में 47 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिनका वर्ष 2022-23 में कराए गए कार्यों का पूर्ण ब्यौरा विभागीय पोर्टल पर अंकित नहीं किया गया। नोटिस जारी होने के बावजूद व्यय की गई धनराशि का हिसाब नहीं दिया गया, जिसके चलते जिला पंचायत राज अधिकारी ने रिकवरी नोटिस जारी किए गए हैं। एक सप्ताह में मदवार व्यय की गई धनराशि का प्रमाण समेत ब्यौरा देने या रिकवरी धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित सचिव और प्रधानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिसमें प्रधानों को अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी 47 ग्राम पंचायतों में कुल 4.77 करोड़ रुपये के ग्राम प्रधानों के साथ सचिवों को उक्त रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। सर्वाधिक रिकवरी धनराशि ग्राम पंचायत जौला के प्रधान और सचिव पर है, जो 1.54 करोड़ रुपये हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रधान और सचिव को पैसा जमा करने के लिए नोटिस भेजा गया है। यदि इनके द्वारा पैसा जमा नहीं किया जाता है तो विभागीय कार्रवाई करते हुए आगामी चुनाव लड़ने के लिए उक्त प्रधानों को नोड्यूज नहीं दिया जाएगा।

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

यूकेडी की बैठक आयोजित कई लोगों ने ली उक्रांद की सदस्यता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड क्रांति दल जिला एवं महानगर हरिद्वार की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक के दौरान कई लोग कांग्रेस और भाजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal