यूकेडी की बैठक आयोजित कई लोगों ने ली उक्रांद की सदस्यता

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड क्रांति दल जिला एवं महानगर हरिद्वार की बैठक भूपतवाला स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक के दौरान कई लोग कांग्रेस और भाजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश की जनता राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है। राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी भ्रष्टाचार, पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि अनेक समस्याएं जस की तस बनी हुई है। सरकारों से निराश होकर पूरे प्रदेश में लोग उक्रांद से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। बैठक का संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने बाहरी लोगों को बसाकर हरिद्वार की जनता का शोषण करने का कार्य किया है। नशे का अवैध कारोबार, घटता पर्यटन चिंता का विषय है। राष्ट्रीय दलों से जनता का मोह भंग हो रहा है। प्रतिदिन अनेकों लोग उक्रांद से जुड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने बताया कि सदस्यता लेने वालों में अजय अरोड़ा, अनुज गुप्ता, ललित अग्रवाल, कलावती, सौरभ बजाज, भूषण ध्यानी, आशीष जैन, भानु प्रताप सुरी, आकाश यादव, सारा त्यागी, दीपिका सूरी, लता त्यागी आदि शामिल हैं। महानगर अध्यक्ष सागर कुमार प्रजापति ने कहा कि महासदस्यता अभियान के तहत लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जल्द सैकड़ों लोग यूकेडी की सदस्यता लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार सैनी, जिला महामंत्री रवि जैन, मोहित चौहान, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी, रोहित कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्दर कुमार, हेमलता जोशी, यशोदा यादव, संजीव वाल्मीकि, शुभम चौधरी, महानगर प्रचार मंत्री विश्वकांत, विमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, रूडकी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश धीमान, आनन्द राज पनियाला, शिवकुमार कश्यप, शिवम मदान आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal