11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऊँ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वावधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन गौतम फॉर्म कनखल में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा, ओयम अध्यक्ष योगी रजनीश, अर्चना शर्मा, योगाचार्य दीप्ति सिंह, योगाचार्य शिवम भारद्वाज, योगाचार्य ओश्विन शर्मा, योगाचार्य सेजल अरोड़ा, योगाचार्य गौरव, निधि पंत, सोनिका, रेखा, वीरेन सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
योगी रजनीश ने बताया कि योग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों डीपीएस रानीपुर, डीपीएस दौलतपुर, डीपीएस दौलतपुर कनखल, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, ऐंजल्स एकेडमी, धूमसिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल, मां आनंदमयी स्कूल रायवाला, संस्कृति स्कूल, दीक्षा राईजिंग पब्लिक स्कूल, ग्रेट मिशन स्कूल नैनिताल, सार्थक योगशाला कोटद्वार, योगधाम फिटनेस, डांस वाइब्स, ओजिमा सहारनपुर, आदि अनेक स्कूलो, संस्थाओ के प्रतिभागियो ने योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही अनेक प्रतिभागियों ने मेरठ, सहारनपुर, ऋषिकेश, रुड़की, लक्सर आदि स्थानों से योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
योगी रजनीश ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन श्रेणियो में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे पहली ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता है जो 6 वर्ष से कम आयु वर्ग से लेकर 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो के लिये थी, दूसरी योग प्रतियोगिता आर्टिस्टिक सोलो, पेयर एवं ग्रुप की थी तथा तीसरी सूर्य नमस्कार की प्रतियोगिता थी। आगे उन्होने कहा कि यह हमारे लिये हर्ष का विषय था कि इसमे 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 60 वर्ष के व्यक्ति ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने आगे बताया कि ओयम निरंतर समाज मे योग के प्रचार प्रसार के लिये विभिन्न प्रकल्पों पर कार्य करता रहता है। इस प्रतियोगिता में 6 वर्ष से कम बालक-बालिका वर्ग से लेकर 35 वर्ष से अधिक पुरुष-महिला वर्ग के साथ ही आर्टिस्टिक एवं सूर्य नमस्कार के प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल योगाचार्य दीप्ति, योगाचार्य शिवम, योगाचार्य सेजल, योगाचार्य गौरव ने 12 से 16 बालिका वर्ग में यशस्वी शर्मा (डीपीएस रानीपुर), वेदिका (धूम सिंह मेमोरियल), ऋषिका (व्यक्तिगत) को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया जिससे उनको क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ क्रमशः घड़ी, पानी की बोतल एवं डिजिटल पैड प्रदान किये गए इसी प्रकार अन्य वर्गो का भी निर्णय देकर उनको भी क्रमशः मेडल एवं उपहार प्रदान किये गये, साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए।
डा.ललित नारायण मिश्रा ने प्रतियोगिता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं ओम आरोग्यम योग मंदिर और योगी जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूँ कि उन्होंने इतने सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमे हरिद्वार शहर के साथ ही अन्य जिलो के भी बच्चे और बड़े सभी बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। यहां इतनी संख्या है कि ऐसा लगता है कि जैसे यहा योगी जी ने एक योग कुम्भ का आयोजन किया हो। आगे उन्होने कहा कि यही बच्चे आगे चल कर समाज को स्वस्थ और रोगमुक्त बनाने में सहयोगी सिद्ध होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया होता है और यदि ये सुख हमारे पास है तो बाकी सुख स्वयं ही प्राप्त हो जाते हैं और योग इसमें सहायक होता है, अतः सभी को योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लेना चाहिए। कार्यक्रम की समाप्ति पर योगी जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग सिर्फ शरीर नहीं अपितु मन को भी मजबूत बनाता है। आज आप सभी ने जीत-हार से ऊपर उठकर इस योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है। पदक मिले या न मिले, योग प्रदर्शन करना ही सबसे बड़ी जीत है। यदि हम अपने मन और श्वासों पर नियंत्रण करना सीख लेते हैं तो जीवन में आने वाली हर मुश्किल आसान हो जाती है और व्यक्तित्व में भी निखार आ जाता है। आप सभी इसी प्रकार निरंतर योग के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें और जीवन में सफलता प्राप्त करें।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal