श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा प्रथम ‘ई’ के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा में विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित सुंदर कार्ड भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रा नितारा ने भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की तथा मिहिका ने श्रमिक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त रुद्र प्रताप, शिवांश, इत्विक एव अनन्या ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। महात्मा बुद्ध की छवि में आए छात्र शार्विल ने सभी को विशेष रूप से आकर्षित किया, वहीं छात्रा तनिष्का ने महात्मा बुद्ध के जीवन एवं उनके उपदेशों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय में सभी कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा कर्मचारियों के समर्पण एवं कार्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। शिक्षिका माला अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता, कार्य के प्रति लगन और निष्ठा ही व्यक्ति को सफल एवं महान बनाती है।
विद्यालय की इंचार्ज डॉ० रचना जैन ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के सुचारू संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी के मन में अपने आसपास कार्य करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति सम्मान, संवेदना एवं संस्कारों का विकास करना है। साथ ही उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी को शांति, सहिष्णुता एवं मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal