हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव प्रसाद भट्ट द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने पुस्तकों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सविता तिवारी, डॉ अजय प्रसाद उनियाल एवं डॉ भगवती प्रसाद उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






