हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार सिंह ने उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई, नालियों की स्थिति तथा कूड़ा उठान व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद अहसान अंसारी ने नगर आयुक्त को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं हो पा रही है, जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से नालों की समय पर सफाई न होने की समस्या उठाई और इसके लिए शीघ्र ठेका जारी करने की मांग की, ताकि बरसात से पहले जलभराव जैसी स्थिति से बचा जा सके। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास छाछर, पर्यावरण पर्यवेक्षक सुनील राजौर, कुसुम पाल, जाफिर अंसारी सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






