सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मी० लिंक रोड के निर्माण हेतु एनएचएआई, मेरठ एवं विद्युत विभाग को संयुक्त रूप से एस्टीमेट तैयार कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष द्वारा नैराना विद्युत उपकेन्द्र के सामने ओवरहेड लाईन शिफ्टिंग के संबन्ध में अलग से बैठक करने के निर्देश दिए। ग्राम वहलना स्थित जैन मंदिर के पास फैली गंदगी को तत्काल साफ करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को कहा गया। इसके अलावा बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों के साथ मासिक बैठक करते हुए विभाग से सम्बन्धित सभी समस्याओं को दूर करने हेतु निर्देशित किया। मेरठ रोड पर अन्यत्र खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिये।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मै० राधा गोविन्द ऑटोमोबाइल्स प्रालि की एनओसी/मानचित्र सम्बन्धित विभागों से आख्या लेते हुए जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में मै० बीके टाईल्स मेरठ रोड के समीप लिंक रोड जो पूरी तरह टूट गयी है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने अवगत कराया कि सम्बन्धित सडक निर्माण कार्य का आगणन तैयार कर 15वें वित्त आयोग की संस्तुति 2025-26 के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है एवं इसका टेंडर भी जारी हो चुका है।
बैठक में अध्यक्ष द्वारा सभी औद्योगिक संगठनों का आह्वान किया कि औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग पर सौन्दर्यकरण कार्य में एमडीए एवं नगरपालिका के साथ मिलकर कार्य करें। बैठक का संचालन आशीष कुमार सहायक आयुक्त उद्योग ने किया। बैठक में जिला स्तर के अधिकारियों के अतिरिक्त सभी औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal